Read A Kitaab
Read A Kitaab

Books Selected by Community Members

< All Posts

Book 16: Ret Samadhi / Tomb of Sand

2022 - 2021|Read Along Book
Book 16: Ret Samadhi / Tomb of Sand

Tomb of Sand (originally titled Ret Samadhi, Hindi: रेत समाधि) is a 2018 Hindi-language novel by Indian author Geetanjali Shree. It was translated into English by U.S. translator Daisy Rockwell. In 2022, the book became the first novel translated from an Indian language to win the International Booker Prize.

Discussion to be scheduled on 1st July 2022  @read a kitaab at ClubHouse

रेत समाधि

अस्सी की होने चली दादी ने विधवा होकर परिवार से पीठ कर खटिया पकड़ ली। परिवार उसे वापस अपने बीच खींचने में लगा। प्रेम, वैर, आपसी नोकझोंक में खदबदाता संयुक्त परिवार। दादी बजि़द कि अब नहीं उठूँगी। फिर इन्हीं शब्दों की ध्वनि बदलकर हो जाती है अब तो नई ही उठूँगी। दादी उठती है। बिलकुल नई। नया बचपन, नई जवानी, सामाजिक वर्जनाओं-निषेधों से मुक्त, नए रिश्तों और नए तेवरों में पूर्ण स्वच्छन्द। हर साधारण औरत में छिपी एक असाधारण स्त्री की महागाथा तो है ही रेत-समाधि, संयुक्त परिवार की तत्कालीन स्थिति, देश के हालात और सामान्य मानवीय नियति का विलक्षण चित्रण भी है। और है एक अमर प्रेम प्रसंग व रोज़ी जैसा अविस्मरणीय चरित्र। कथा लेखन की एक नयी छटा है इस उपन्यास में। इसकी कथा, इसका कालक्रम, इसकी संवेदना, इसका कहन, सब अपने निराले अन्दाज़ में चलते हैं। हमारी चिर-परिचित हदों-सरहदों को नकारते लाँघते। जाना-पहचाना भी बिलकुल अनोखा और नया है यहाँ। इसका संसार परिचित भी है और जादुई भी, दोनों के अन्तर को मिटाता। काल भी यहाँ अपनी निरंतरता में आता है। हर होना विगत के होनों को समेटे रहता है, और हर क्षण सुषुप्त सदियाँ। मसलन, वाघा बार्डर पर हर शाम होनेवाले आक्रामक हिन्दुस्तानी और पाकिस्तानी राष्ट्रवादी प्रदर्शन में ध्वनित होते हैं ‘कत्लेआम के माज़ी से लौटे स्वर’, और संयुक्त परिवार के रोज़मर्रा में सिमटे रहते हैं काल के लम्बे साए। और सरहदें भी हैं जिन्हें लाँघकर यह कृति अनूठी बन जाती है, जैसे स्त्री और पुरुष, युवक और बूढ़ा, तन व मन, प्यार और द्वेष, सोना और जागना, संयुक्त और एकल परिवार, हिन्दुस्तान और पाकिस्तान, मानव और अन्य जीव-जन्तु (अकारण नहीं कि यह कहानी कई बार तितली या कौवे या तीतर या सडक़ या पुश्तैनी दरवाज़े की आवाज़ में बयान होती है) या गद्य और काव्य : ‘धम्म से आँसू गिरते हैं जैसे पत्थर। बरसात की बूँद।’

Tomb of Sand

Winner of an English Pen AwardSHORTLISTED FOR THE INTERNATIONAL BOOKER PRIZE 2022 In northern India, an eighty-year-old woman slips into a deep depression after the death of her husband, and then resurfaces to gain a new lease on life. Her determination to fly in the face of convention - including striking up a friendship with a transgender person - confuses her bohemian daughter, who is used to thinking of herself as the more 'modern' of the two.To her family's consternation, Ma insists on travelling to Pakistan, simultaneously confronting the unresolved trauma of her teenage experiences of Partition, and re-evaluating what it means to be a mother, a daughter, a woman, a feminist.Rather than respond to tragedy with seriousness, Geetanjali Shree's playful tone and exuberant wordplay results in a book that is engaging, funny, and utterly original, at the same time as being an urgent and timely protest against the destructive impact of borders and boundaries, whether between religions, countries, or genders.

Share this post:

CONNECT WITH US

InstagramClubhouse